• Mon. Jan 12th, 2026

    जिले में दो जगह चाकूबाजी, 6 घायल, 2 को किया गया रिफर

    Jan 4, 2026

    राजनांदगांव । शहर सहित जिले भर में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं घट रही है। पुलिस दावा कर रही है कि अपराधिक मामलों में कमी आई है। लेकिन राजनांदगांव जिले में ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा है । आए दिन चाकू बाजी की घटनाएं आम बात हो गई है। राजनांदगांव जिले में 2 चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पहली घटना सुकुलदैहान थाना अंतर्गत लगभग साढ़े 10 बजे के आस पास की बताई जा रही है। जिसमें 1 नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा बाइक मांगने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद युवक ने अपने पास रखे चाकू से वार कर दिया जिसमे 6 युवक घायल हो गए। वहीं 1 युवक को रायपुर रिफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना डोंगरगढ़ की बताई जा रही है। जिसमे ऑटो चालक पर ऑटो में बैठी सवारी द्वारा मारपीट कर चाकू से वार किया जाना बताया जा रहा है। इस मामले में भी घायल ऑटो चालक को राजनांदगांव रिफर किया गया है।

    पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल

    राजनांदगांव जिले में लगातार पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि अपराध रोकने कांबिंग गश्त, ब्लैक पैंथर और थानों की टीम से गश्त कराई जा रही है और ट्रेकिंग से नजर रखी जा रही है। इस सब के बावजूद चाकूबाजी और अन्य घटनाओं पर किसी भी प्रकार का विराम नहीं लग पाया है।

    क्या कहा csp ने

    इस संबंध में csp वैशाली जैन ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सुकुलदैहान थाना अंतर्गत हुई चाकूबाजी की घटना पर नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है युवक द्वारा अपने दोस्तों से बाइक मांगी थी, बाइक नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था।

    शेयर करें :

    अपने दोस्तों को भी शेयर करें