• Sun. Jan 11th, 2026

    दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू को ले उड़े मुख्यमंत्री , हुई राजनीतिक चर्चा

    Dec 8, 2025

    राजनांदगांव।बारह नक्सलियों के आत्मसमर्पण के विषय मे पत्रकार वार्ता के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शहर भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष गोलू गुप्ता को अपने साथ हेलीकॉप्टर में उड़ा ले गए।इस दौरान गोलू गुप्ता ने नक्सल मामलों में लगातार मिल रही सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और साथ ही शहर जिले के अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।गोलू गुप्ता ने बताया कि देश के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह जी के निर्देशानुसार आगामी 31 मार्च तक हर हाल में पूरे प्रदेश जो नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा और इस हेतु प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा जी सतत प्रयासरत हैं । गोलू ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तार से उन्होंने चर्चा की और कहा कि सभी विषयों पर जल्द ही और बात होगी।

    शेयर करें :

    अपने दोस्तों को भी शेयर करें