• April 12, 2025 10:12 PM

    Yug Bharat - Hindi News , Chhattisgarh News

    बढ़ते छतीसगढ़ की आवाज

    रक्षाबंधन के पर्व पर धान, कोदो, रागी, गेंहू, बांस एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से सजेंगी भाईयों की कलाईयां

    – समूह की महिलाओं ने बनाई छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक लिए हुए रंग-बिरंगी अनोखी राखियां

    – समूह की महिलाओं को 12 हजार से अधिक रूपए का मिला लाभ

    राजनांदगांव। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भाईयों की कलाईयां सजेंगी, समूह की महिलाओं द्वारा धान, कोदो, रागी, गेंहू एवं बीजों से बनी खुबसूरत परम्परागत राखियों से। जिले के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक लिए हुए

    बनाई गई बिहान राखियां काफी लोकप्रिय रही। कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशन में जिले भर में राखी निर्माण का कार्य किया गया। धान, बांस, बीज, गेहूं, कोदो, रागी, लौकी-बरबटी के बीजों से रंग-बिरंगी खुबसूरत अनोखी राखियां जनसामान्य को बहुत पसंद आयी। जिले भर में 1 हजार 780 से अधिक राखियों की बिक्री हुई है, जिससे समूह की महिलाओं को 12 हजार रूपए का लाभ मिला है। समूह की महिलाओं द्वारा स्वीप अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु भी फैन्सी राखियां बनाई हैं। मतदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। जिले के ग्राम मनगटा, पनेका, मोखला, उपरवाह, मुरमुंदा, भोथिपारकला, सोमनी में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी निर्माण किया गया।

    शेयर करें :

    अपने दोस्तों को भी शेयर करें