• November 15, 2025 4:22 PM

    Yug Bharat - Hindi News , Chhattisgarh News

    बढ़ते छतीसगढ़ की आवाज

    महागठबंधन की सरकार आएगी, तब यहां बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था की जाएगी: राहुल गांधी

    राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में फिर उतरे

    बेगूसराय। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में फिर उतरे। इस दौरान उन्होंने बिहार के बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित कर केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग दुनिया भर में आगे हैं लेकिन यहां पिछड़े हुए हैं। क्योंकि यहां की एनडीए सरकार नहीं चाहती है कि बिहार के लोग आगे बढ़ें। वे यहां के लोगों की मदद नहीं करते। वे चाहते हैं कि यहां के लोग सिर्फ मजदूरी करते रहें। उन्होंने कहा कि दुबई जैसा शहर बिहार के लोगों ने बनाया है, लेकिन वे यहां कुछ नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आएगी, तब यहां बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था की जाएगी। हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी की जाएगी, जहां दुनिया के लोग पढ़ने आएंगे। यहां के लोग दुनिया में मेहनत कर उसे बनाते हैं। ‎ उन्होंने लोगों को भरोसा देकर कहा कि यहां जो महागठबंधन की सरकार बनने वाली है वह हर धर्म, हर जाति की सरकार होगी। इसमें हर वर्ग के लिए जगह होगी और सभी का सम्मान होगा। उन्होंने दावा कर कहा कि हम लोगों ने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए एक स्पेशल मेनिफेस्टो बनाया है, जिस हमारी सरकार बनने पर लागू किया जाएगा। हम सभी को लेकर आगे बढ़ने वाले है। किसी को यह सरकार पीछे नहीं छोड़ेगी। हमारी प्राथमिकता छोटे व्यापारी रहने वाले है। उन्होंने केंद्र सरकार पर गलत जीएसटी लागू करने और नोटबंदी करने को लेकर निशाना साधकर कहा कि इससे छोटा व्यापार बंद हो गया। हमारी सोच है कि यहां छोटे-छोटे व्यापार शुरू हों और लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि बिहार में चुनाव आयोग ने महागठबंधन के वोटरों को काटकर बाहर निकाला है। उन्होंने लोगों से वोट चोरी रोकने की भी अपील करते हुए कहा कि ये लोग बिहार में भी वोट चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देकर कहा कि चुनाव आते हैं और जाते हैं। इस चुनाव में कोई जीते, कोई हारे, लेकिन वे बिहार के लोगों की मदद के लिए आता रहूंगा।

    शेयर करें :

    अपने दोस्तों को भी शेयर करें