सांसद संतोष पांडेय के प्रभार क्षेत्र में सभी सीटों में एनडीए को मिली बड़ी जीत

राजनांदगांव – बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक व शानदार जीत मिली है , बिहार चुनाव में ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आने के साथ काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। केन्द्रीय एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सांसद संतोष पांडेय को बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का दायित्व दिया गया था,जहाँ उन्होंने लगातार दौरा किया, जनता से मिले, कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें की और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया वहीं मोदी जी की नीतियों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया। सांसद संतोष पांडेय जी के कुशल रणनीति एंव मार्गदर्शन में 6 विधानसभा क्षेत्र में एनडीए ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए सभी 6 सीटों में एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। सांसद संतोष पांडेय लगातार बिहार विधानसभा चुनाव में सक्रियता कर्मठता के साथ जुटे रहे जिसके चलते, हरसिद्धि, गोविंदगंज , केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा एवं मोतिहारी में एनडीए ने बड़ी सफलता अर्जित की। सांसद संतोष पांडेय के बेहतर चुनाव संचालन रणनीति के चलते चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा , एक विधान सभा क्षेत्र गोविंदगंज में एलजेपी , एक विधान सभा क्षेत्र केसरिया में जेडीयू को सफलता मिली।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , विकास नीतियों सुशासन के संकल्प और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखा। बिहार की जनता ने डबल इंजन की सरकार के ऊपर विश्वास व्यक्त किया है। बिहार की जनता एंव वहां कार्यकर्ताओं का दिल से साधुवाद प्रगति स्थिरता उज्जवल भविष्य के मार्ग को चुना। बिहार विकास की और अग्रसर होगा यह प्रचंड विजय विजय बिहार की जन आकांक्षाओं विश्वास एवं जन भागीदारी का विजय है। विकास की ऐतिहासिक यात्रा में कदम से कदम मिलाकर बिहार के लोग चलने वाले हर बिहारवासी को हद्रय से धन्यवाद एंव शुभकामनाएं देता हूं। एनडीए आपसी सामंजस्य एंव एकता के कारण एक फिर से बिहार में ऐतिहासिक सफलता मिली।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA गठबंधन एवं भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। इस जीत में शामिल NDA गठबंधन के समस्त विजयी प्रत्याशी, बिहार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता को भी शुभकामनाएं और बिहारवासियों का आभार व्यक्त करता हूँ। यह विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति बिहार की जनता की श्रद्धा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति विश्वास का प्रतीक है। चाहे युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की बात हो, चाहे आधी आबादी को पूरा न्याय दिलाने का संकल्प हो, या फिर हमारे अन्नदाताओं भाई-बहनों की आय बढ़ाने का मुद्दा; एनडीए की सरकार हर कसौटी पर खरी उतरी है। जनता अब यह अच्छे से समझ चुकी है कि जहां भी NDA की सरकार आई है, वहां-वहां विकास हुआ है और जहां-जहां दूसरे दलों की सरकार आई, वहां विकास थमा है! भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण और परिवार वाद में लिप्त लोगों को जनता कभी भी माफ नहीं करती और बिहार में एनडीए को जनादेश देकर जनता ने इसे स्पष्ट भी कर दिया है। NDA सरकार सुशासन और विकास को नई गति देने हेतु सदैव संकल्पित है। मैं बिहार की देवतुल्य जनता को प्रणाम करता हूं, जिसने बेहतर भविष्य और विकसित बिहार के लिए NDA को अपना भरपूर समर्थन दिया है। इस जीत से बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

